फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students inspired to do research work in Sundernagar College

Mandi News: सुंदरनगर कॉलेज में शोध कार्यों पर प्रेरित किए छात्र

Sun, 02 Nov 2025 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Students inspired to do research work in Sundernagar College
एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के रसायन विभाग के एमएससी के कार्यशाला में नई जानकारी लेती छात्राएं। स्त
सुंदरनगर (मंडी)। आईआईटी मंडी और एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के संयुक्त प्रयास से रसायन विभाग में एमएससी छात्रों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कामेश्वर कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर छात्रों को अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों में शोध क्षमताओं का विकास करना तथा उन्हें नवीन शिक्षण एवं प्रयोगात्मक विधियों से परिचित करवाना है। कार्यशाला के दौरान आईआईटी मंडी के विशेषज्ञ प्रो. (डॉ.) अभिमन्यु धीर तथा शोधार्थी शगुन, मेघना और दिवांशी हांडा ने रसायन प्रयोगशाला में विभिन्न प्रयोग करवाए।
विज्ञापन

छात्रों को अनुसंधान आधारित अधिगम की बारीकियों से अवगत कराया। कॉलेज की रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना सेठी ने बताया कि इस प्रकार की संयुक्त कार्यशालाएं भविष्य में भी आयोजित की जाती रहेंगी ताकि छात्रों को आधुनिक शोध कार्यों और औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। इस मौके पर कॉलेज के रसायन विज्ञान संकाय के शिक्षक डॉ. रजनी, डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. विवेक, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. प्रियंका, डॉ. प्रतिभा सहित गैर शिक्षक वर्ग के सदस्य भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed