फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students in Rajgarh School showed their talent in models

Mandi News: राजगढ़ स्कूल में विद्यार्थियों ने मॉडल में दिखाई प्रतिभा

Thu, 06 Feb 2025 04:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 04:23 PM IST
विज्ञापन
Students in Rajgarh School showed their talent in models
मुख्यातिथि नरेंद्र पाल ठाकुर ने सराहा वैज्ञानिक दृष्टिकोण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान और गणित से संबंधित मॉडल तैयार कर विद्यार्थियों ने खूब वाहवाही लूटी। प्रदर्शनी का शुभारंभ जम्मू के शेर ए कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मुख्य वैज्ञानिक नरेंद्र पाल ठाकुर ने किया। नरेंद्र पाल ठाकुर राजगढ़ स्कूल के विद्यार्थी रहे हैं और इन्होंने इस पाठशाला को गोद लिया है।
प्रदर्शनी के दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए विज्ञान मॉडल का अवलोकन किया। कहा कि विज्ञान से ही विकास संभव है। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य डॉ. अभिलाषा सेन ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से ही बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न होता है। प्रदर्शनी को देखने आए अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए मॉडलों की तारीफ की।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा वैज्ञानिक भावेश, मयंक, दिव्यम, सागर, मान्यता, ट्विंकल, नमन, करण, अर्नव, पारस, सारांश, दिव्यांश, यशिका, मुस्कान, अक्षिता, दिव्यांशी, आयुषी, स्तुति, मोहित, संस्कृत, मन्नत, आंचल, कौशिक, दिव्यांश, कार्तिकेय, राधिका, वंशिका, पायल, शगुन, प्रियंका, उर्वशी, अभिजीत, सोनिया, कशिक व पलक को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान परविंदर कौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed