{"_id":"67dd4257f4deb9d0110ee8d6","slug":"students-got-to-know-about-the-working-of-police-station-mandi-news-c-90-1-ssml1045-151095-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विद्यार्थियों ने जानी पुलिस थाना की कार्यप्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विद्यार्थियों ने जानी पुलिस थाना की कार्यप्रणाली
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय कॉलेज धर्मपुर के सेफ्टी क्लब के सदस्यों और छात्रों ने संयोजक प्रो. सुमन कुमार के नेतृत्व में धर्मपुर थाना का शैक्षणिक दौरा किया। दौरे का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सड़क सुरक्षा, कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी देना रहा।
एसएचओ विनोद कुमार ने छात्रों को सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, सड़क दुर्घटनाएं, किशोर अपराध और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को यातायात नियमों के पालन, नशे से बचाव और साइबर अपराध से सतर्क रहने की सलाह दी।
इसके बाद छात्रों ने थाने में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्रो. ओम प्रकाश, प्रो. पूजा भारद्वाज, प्रो. अभिषेक शर्मा, प्रो. शीतल भोपाल मौजूद रहे। संवाद