Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students from 300 government schools will connect with nature

Mandi News: प्रकृति से जुड़ेंगे 300 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी

Sat, 31 Oct 2026 05:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:52 AM IST
विज्ञापन
Students from 300 government schools will connect with nature
मंडी। हिमाचल प्रदेश के 300 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वे प्रकृति को करीब से समझने और अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए जमीन से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्ट) ने प्रदेश के 300 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के इको क्लबों का चयन किया है। प्रत्येक स्कूल को प्रशिक्षण सहित गतिविधियां करवाने के लिए 24 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण से जोड़ेगा। शिक्षकों के प्रशिक्षण पर आठ हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, सीड बॉल तैयार करने और बर्ड नेस्ट लगाने पर 16 हजार रुपये व्यय होंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थी मिट्टी और बीजों से सीड बॉल तैयार कर हरियाली बढ़ाएंगे। वे पक्षियों के लिए घोंसले लगाकर उन्हें सुरक्षित आश्रय भी देंगे। सीड बॉल बनाने के लिए बीज, मिट्टी, चिकनी मिट्टी और खाद उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और युवाओं की भागीदारी रहेगी। स्कूलों को 30 नवंबर तक गतिविधियों की तस्वीरें, खर्च का ब्योरा और उपयोगिता प्रमाणपत्र सहित रिपोर्ट जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंडी के करीब 20 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं का भी इन गतिविधियों के लिए चयन किया गया है। यह जानकारी उच्च शिक्षा उपनिदेशक, जिला मंडी यशवीर धीमान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed