{"_id":"65fec9da01e0a49cb009dc26","slug":"students-can-achieve-every-goal-by-making-good-use-of-time-repswal-mandi-news-c-88-1-ssml1004-121167-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय का सदुपयोग कर हर लक्ष्य हासिल कर सकते हैं विद्यार्थी : रेपस्वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय का सदुपयोग कर हर लक्ष्य हासिल कर सकते हैं विद्यार्थी : रेपस्वाल
विज्ञापन
चंबा महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उपायुक्त
समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा की ओर से शनिवार को 66 वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह भाग द्वितीय का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से सरस्वती मां की स्तुति की। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को बैच, शॉल टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद प्राचार्य विद्यासागर शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और अपने संबोधन में कहा कि मुख्य अतिथि का आभार जताया। इस मौके पर उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल ने साल भर में शैक्षणिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल ने कहा कि कॉलेज के यह जो 3 साल हैं ये आपके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय है। इसी में आपके जीवन की अगली रूपरेखा तय होती है। अगर इस समय का सदुपयोग किया जाए तो आप किसी भी लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं । अपने जीवन को सफल बनाने के लिए आपको पूर्ण लगन से कार्य करना है। आज सफल होने के लिए बहुत सारे क्षेत्र हैं, जिसमें छात्र अपना भविष्य बना सकते हैं। समारोह में महाविद्यालय चंबा द्वारा पहली बार लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से विशिष्ट अतिथि मेजर एस सी नैयर को सम्मानित किया। समारोह में जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान, सेवानिवृत्त प्राचार्य विपिन राठौर, सेवानिवृत प्रोफेसर वाई एस मरवाह, सेवानिवृत्त डॉ. लेखराज, प्रोफेसर रघुवीर, डॉ. उपेंद्र गुप्ता ,प्रोफेसर सोहन खान, पीटीए अध्यक्ष जसवंत सिंह , तकनीकी सलाहकार भास्कर सहगल, ओएसडी उमा कांत विशेष रूप से उपस्थित रहे।