फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Student snatching case: Police will recreate the scene with the accused at the spot

छात्रा से छीना झपटी का मामला : आरोपियों के साथ घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट करेगी पुलिस

Thu, 01 Aug 2024 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 01 Aug 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Student snatching case: Police will recreate the scene with the accused at the spot
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एहजू में छात्रा से हुई छीनाझपटी मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएट करेगी। न्यायालय के आदेश पर जोगिंद्रनगर पुलिस ने अब आरोपियों को तीन दिन की रिमांड लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। कॉलेज छात्रा के चुराए गए पर्स और दुपट्टे की रिकवरी भी की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को सब जेल मंडी से जोगिंद्रनगर न्यायालय में फिर पेश हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान कई अन्य तथ्यों का पता लगाया जाएगा, ताकि केस को मजबूत बनाया जा सके। मंडी-पठानकोट हाईवे पर ऐहजू में दो सप्ताह पहले कॉलेज छात्रा नेहा से छीना झपटी कर तीनों आरोपियों ने उसे चलती कार में भी घसीटा था। घटनास्थल से जब वे फरार हुए तो जोगिंद्रनगर शहर में भी एक अन्य महिला और पुलिस कर्मी को कार से कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने गुम्मा के समीप आरोपियों को दबोच लिया था। इस मामले में पुलिस ने ऐहजू और गुम्मा में चश्मदीद गवाहों के भी ब्यान कलमबद्ध किए हैं। उधर, डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed