{"_id":"6803f265e9cbaa34a7002e27","slug":"student-found-hanging-at-home-after-ordering-samosas-from-his-mother-and-sister-mandi-news-c-399-1-sml1012-291667-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मां-बहन से समोसे मंगवाए, घर पर फंदे से लटके मिला छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मां-बहन से समोसे मंगवाए, घर पर फंदे से लटके मिला छात्र
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के छात्र गांव में एक छात्र फंदे से लटका मिला। घटना का पता चलते ही परिजन उसे उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर चिकित्सकों में उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार छात्र गांव के 17 वर्षीय छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे ने जमा दो की परीक्षा दी है। वह घर पर रहकर पिता के साथ ही काम कर रहा था। बेटे की किसी के साथ कोई लड़ाई झगड़ा नहीं था।
विज्ञापन
बेटा शुक्रवार को घर में अकेला ही था। उसकी माता और बहन बाजार गई हुई थीं। उसने उनसे समोसे मंगवाए थे। घर पर जैसे ही उसकी माता और बहन आई तो निचली मंजिल का दरवाजा बंद था। उसकी माता ने बार-बार फोन किया मगर उसने नहीं उठाया। उतने में सभी इकट्ठे हो गए।
सीढ़ी के जरिए जब ऊपरी मंजिल में बने स्टोर रूम तक पहुंचे तो दरवाजा खुला था। इस दौरान देखा कि बेटा पंखे से लगाए फंदे पर लटका था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
जांच कर दी शुरू
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी तथ्य को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण साफ होंगे। उसी से पता चलेगा कि माैत कैसे हुई। मामले में परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।