{"_id":"5faa8b478ebc3e9bbb18de76","slug":"street-vendors-drive-away-mandi-news-sml351097588","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरचौक में कारोबारियों के हंगामे के बाद रेहड़ी-फड़ी वाले खदेड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरचौक में कारोबारियों के हंगामे के बाद रेहड़ी-फड़ी वाले खदेड़े
विज्ञापन
नेरचौक बाजार में रेहड़ी लगाने वालों पर कार्रवाई करती पुलिस। संवाद
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक (मंडी)। बाजार में अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी सजाने पर भड़के स्थानीय कारोबारियों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही एसडीएम आशीष शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग जगह से रेहड़ी-फड़ी लगाए बैठे करीब 200 लोगाें को खदेड़ा।
कारोबारियों ने आरोप लगाया कि लंबे अरसे से प्रशासन से अवैध रूप से दुकानें सजाए रेहड़ी-फड़ी धारकों को हटाने की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। मंगलवार को उनका सब्र का बांध टूट गया। इसको लेकर उन्होंने हंगामा किया। नेरचौक व्यापार के महासचिव तेजपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिलाष महाजन, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुभाग सिंह, बिट्टू गुप्ता, लहर सिंह ठाकुर, जसविंदर पाल सिंह, भाग सिंह, बबलू, मोनू गोयल का आरोप है कि व्यापारी अगर अपनी गाड़ी सड़क पर भी लगाता है तो पुलिस उसका चालान काटती है।
व्यापारियों को हर तरफ से प्रशासन पुलिस सभी परेशान कर रहे हैं। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि नेरचौक के व्यापारियों के कड़े विरोध के बाद बाहर से आए लोगों को हटा दिया है।