{"_id":"6aec77767cf9334db4021900","slug":"storage-of-firecrackers-in-a-crowded-market-24-hour-notice-issued-to-the-operator-mandi-news-c-90-1-ssml1045-220587-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भीड़भाड़ वाले बाजार में पटाखों का भंडारण, संचालक को 24 घंटे का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भीड़भाड़ वाले बाजार में पटाखों का भंडारण, संचालक को 24 घंटे का नोटिस
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय के सामने चल रहा था गोदाम
स्कूल और पेट्रोल पंप के नजदीक भंडारण से सुरक्षा पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। नेरचौक के व्यस्त बाजार में नगर परिषद कार्यालय के सामने पटाखों के अनधिकृत भंडारण का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर शुक्रवार को बल्ह उपमंडल प्रशासन की संयुक्त टीम ने गोदाम में दबिश देकर जांच की। इस दौरान संचालक पटाखों के भंडारण से संबंधित कोई वैध अनुमति पत्र या सुरक्षा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रशासन ने संचालक को आवश्यक दस्तावेज दिखाने के लिए 24 घंटे का नोटिस जारी किया है। निर्धारित समय में संतोषजनक दस्तावेज नहीं मिलने पर गोदाम सील किया जाएगा।
गोदाम के आसपास मान्यता प्राप्त स्कूल, पेट्रोल पंप, होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और घनी रिहायशी बस्ती मौजूद है। ऐसे में ज्वलनशील सामग्री का भंडारण किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी के निर्देश पर तहसीलदार, पुलिस, नगर परिषद, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया।
एसडीएम ने बताया कि पटाखों का भंडारण निर्धारित सुरक्षा मानकों और सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के तहत ही किया जा सकता है। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी के निर्देश पर तहसीलदार, पुलिस, नगर परिषद, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि पटाखों का भंडारण निर्धारित सुरक्षा मानकों और सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के तहत ही किया जा सकता है। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।