{"_id":"6a23141f3e5ce79cc1030841","slug":"stood-for-hours-waiting-for-otp-yet-gas-cylinders-were-not-given-mandi-news-c-90-1-ssml1045-199446-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ओटीपी के इंतजार में घंटों खड़े रहे, फिर भी नहीं दिए गए गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ओटीपी के इंतजार में घंटों खड़े रहे, फिर भी नहीं दिए गए गैस सिलिंडर
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के शानन हार सड़क पर घरेलू रसोई गैस सिलिंडर हासिल करने के लिए तेज धूप में पहुंचे उपभो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर हासिल करने के लिए लागू की गई ऑनलाइन व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। हालात यह हैं कि शहरी क्षेत्रों में बुकिंग के एक माह बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या और भी गंभीर हो गई है। शुक्रवार को शहर के शानन, हराबाग, जिमजिमा और अपरोच रोड क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा, इनमें अधिकांश लोग खाली हाथ लौट गए।
शुक्रवार को गैस वितरण वाहन पहुंचने पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलिंडर लेने पहुंचे लेकिन ओटीपी आधारित व्यवस्था उनके लिए मुसीबत बन गई। मौके पर मौजूद गैस कर्मियों ने उपभोक्ताओं से ओटीपी मांगा। कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी नहीं पहुंचा। दोबारा ओटीपी भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन इसके लिए भी लोगों को करीब चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
उपभोक्ता सकीना, डिंपल, बलवीर, सुरजीत और वीरेंद्र ने बताया कि उन्होंने करीब एक माह पहले ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी लेकिन अब गैस प्राप्त करने के समय ओटीपी संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उधर, इंडेन गैस एजेंसी जोगिंद्रनगर के प्रभारी राकेश ने बताया कि ओटीपी आधारित व्यवस्था से गैस वितरण में पारदर्शिता आई है। जिन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग या ओटीपी संबंधी दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें एजेंसी कार्यालय में आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं, उपभोक्ता एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक केसी पूरी ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए गैस एजेंसियों के संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
रूट चार्ट न होने से बढ़ी परेशानी
शहरी क्षेत्रों में गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था भी लंबे समय से प्रभावित है। उपभोक्ताओं का कहना है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस वितरण का रूट चार्ट सार्वजनिक नहीं होने से उन्हें गैस सिलिंडर लेने के लिए कई किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता है।