{"_id":"61b367ee8a1e3016547be076","slug":"stone-pelting-between-two-groups-five-people-injured-mandi-news-sml3929868127","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानदेही में मौजूद राजस्व अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों के सामने भिड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशानदेही में मौजूद राजस्व अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों के सामने भिड़े लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी )। सराजघाटी की कलहनी पंचायत में जमीन के विवाद को लेकर राजस्व विभाग के अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के सामने दो पक्षों में पथराव हो गया। इससे 5 लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
वीरवार को कलहनी पंचायत में रेवती राम और भूप सिंह की जमीन की निशानदेही के दौरान पथराव हो गया। पथराव के दौरान आमने-सामने आए लोग लहूलुहान हो गए। बचाव के लिए मौके पर आए स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को शांत किया और जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस ने रेवती और भूप सिंह की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर दी है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 506, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।