{"_id":"6a451c2b9a5a1757b7014f07","slug":"stolen-goods-and-the-alto-car-used-in-the-crime-seized-mandi-news-c-90-1-mnd1018-203100-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल ऑल्टो कार जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल ऑल्टो कार जब्त
विज्ञापन
जैक कैलिस समेत तीनों आरोपी 6 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज घाटी के मुरहाग स्थित जेएम हैरिसंस स्लेट एंड स्टोन एक्सपोर्टर साइट पर हुई चोरी के मामले में जंजैहली पुलिस की जांच अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद बुधवार को नागेंद्र उर्फ जैक कैलिस, बलदेव और यशवंत तीनों आरोपियों को दोबारा जेएमएफसी गोहर की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों आरोपियों को छह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने चोरी हुआ शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है। इसमें पांच स्टोन कटिंग मोटरें और एक पीतल की बलटूंही शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए वारदात को अंजाम देने और चोरी का सामान ले जाने में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की ऑल्टो कार को भी जब्त कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी यशवंत सिंह की इसी गाड़ी का इस्तेमाल थुनाग से चोरी की गई भारी-भरकम स्टोन कटिंग मोटरों और तांबे-पीतल की कीमती बलटूंही को ठिकाने लगाने तथा कबाड़ियों तक पहुंचाने के लिए किया गया था। पुलिस ने वाहन को केस प्रॉपर्टी के रूप में अपने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी करसोग चांद किशोर ने बताया कि मामले की जांच पूरी होने के बाद जल्द ही अदालत में चालान पेश किया जाएगा।