फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Stolen computer, printer recovered from sub tehsil Jahu, two accused arrested

Mandi News: उपतहसील जाहू से चोरी कंप्यूटर, प्रिंटर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2024 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Stolen computer, printer recovered from sub tehsil Jahu, two accused arrested
जाहू (हमीरपुर)। उपतहसील कार्यालय जाहू से चोरी हुए कंप्यूटर और प्रिंटर के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हौड़ गांव में आरोपी के घर से दो कंप्यूटर और दो प्रिंटर बरामद किए हैं। नौ दिसंबर को जाहू में खुली नई उप तहसील का लोकार्पण होना था लेकिन एक दिन पहले शातिरों ने उप तहसील कार्यालय के कमरे से दो कंप्यूटर और दो प्रिंटर चुरा लिए।
विज्ञापन

भोरंज पुलिस ने पांच दिनों में मामले की जांच कर शातिरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जाहू पंचायत के हौड़ गांव में आफताब खान (23) डाकघर जाहू, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर के घर से चोरी किए दो कंप्यूटर और प्रिंटर बरामद कर लिए हैं। इसके साथ एक अन्य आरोपी ऋषभ शर्मा (23) गांव जाहू कलां (सुलगवान) डाकघर जाहू, तहसील भोरंज जिला हमीरपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी का घर उप तहसील से करीब दस मीटर की दूरी पर है और उनके घर पर पटवारखाना भी था। दोनों आरोपी ट्रैक्टर चलाते हैं और साथ रहते हैं। चोरी की इस घटना की जांच करने के लिए पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली।
विज्ञापन

......

और भी होंगे चारी के खुलासे

जाहू पंचायत में दर्जनों सौर ऊर्जा की बैटरियां भी चोरी हुई हैं। इसके अलावा उपतहसील के साथ लगते एक घर से मारुति कार की भी चोरी हुई है। उक्त शातिरों के पकड़ने से अब चोरी के खुलासे भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

-पुलिस ने जाहू उप तहसील से चोरी किए गए दो कंप्यूटर और प्रिंटर हौड़ गांव से बरामद कर लिए हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने चाेरी की वारदात को कबूल किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड मांगा जाएगा।
-प्रशांत सिंह ठाकुर, प्रभारी, भोरंज पुलिस थाना
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed