फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   State government should issue notification regarding increased honorarium: Shakti

बढ़े हुए मानदेय की अधिसूचना जारी करे प्रदेश सरकार : शक्ति

Sat, 01 Nov 2025 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
State government should issue notification regarding increased honorarium: Shakti
बालीचौकी (मंडी)। ब्लॉक बालीचौकी में शनिवार को पंचायत चौकीदार यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन गुमान सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें प्रधान शक्ति सिंह, उपाध्यक्ष मोहर सिंह, सचिव मदन लाल को बनाया गया। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शक्ति सिंह ने बताया कि यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम वर्धन की अध्यक्षता में 10 अक्तूबर को प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने उस समय विभाग को निर्देश दिए थे कि पंचायत चौकीदारों को उनका बकाया एरियर दिया जाए। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024-25 के बजट में दैनिक मानदेय 375 से बढ़ाकर 400 रुपये तथा वर्ष 2025-26 में 400 से बढ़ाकर 425 रुपये करने की घोषणा की थी। विभिन्न विभागों में 425 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी की अधिसूचना जारी कर दी गई है, लेकिन पंचायत चौकीदारों के लिए अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मात्र 25 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि के लिए पंचायत चौकीदारों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पंचायत चौकीदार मध्यवर्गीय और गरीब परिवारों से आते हैं। यूनियन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पंचायत चौकीदारों के लिए 425 रुपये प्रतिदिन मानदेय की अधिसूचना शीघ्र जारी करवाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed