फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   State government is spoiling the system in the name of system change: Bhupendra

व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था बिगाड़ रही प्रदेश सरकार : भूपेंद्र

Mon, 04 Nov 2024 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 04 Nov 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
State government is spoiling the system in the name of system change: Bhupendra
कहा- सरकारी स्कूलों को निजी हाथों में सौंपने की हो रही कोशिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर प्रदेश सरकार व्यवस्था बिगाड़ने में तुली हुई है। कहा कि धर्मपुर के विधायक की ओर से धर्मपुर शिक्षा मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करने के प्रस्ताव तर्कसंगत नहीं हैं। कहा कि यह पीपीपी मॉडल कुल मिलाकर सरकारी स्कूलों को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश है। यह किसी भी तरह से तर्कसंगत नहीं है।
भूपेंद्र ने कहा कि कहा कि इसी मॉडल के आधार पर मढ़ी में 50 करोड़ रुपये की लागत से बने अटल आदर्श विद्यालय को भी यहां के विधायक ने विधानसभा में निजी क्षेत्र में देने की सिफारिश की है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हुई थी, लेकिन जनता के विरोध से मुख्यमंत्री को इसे निजी हाथों में न सौंपने की घोषणा मानसून सत्र में करनी पड़ी थी। कहा कि पिछले दिनों धर्मपुर कॉलेज में इस शैक्षणिक सत्र में एमए कक्षाओं में नाममात्र दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन

इसके लिए धर्मपुर कॉलेज और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के बीच में एमओयू साइन करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसमें कहा जा रहा है कि स्कूल के विद्यार्थी कॉलेज के संसाधनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉलेज के प्राध्यापक स्कूलों में जाएंगे और बच्चों को कॉलेज में दाखिला लेने के लिए प्रेरित करेंगे। भूपेंद्र ने सवाल उठाया कि स्कूल के विद्यार्थी कॉलेज में कैसे और कब जाएंगे और कैसे वहां कॉलेज की सुविधाओं का इस्तेमाल करेंगे। भूपेंद्र ने सुझाव दिया है कि यदि सच में ही शिक्षा क्षेत्र में सुधार करना है तो प्राइमरी स्कूलों को मजबूत बनाने की ठोस योजना बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed