{"_id":"667edb4e8fbe4ce11304bd79","slug":"state-cooperative-bank-branch-will-open-in-urla-proposal-passed-in-panchayat-committee-meeting-mandi-news-c-90-1-ssml1045-129770-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: उरला में खुलेगी राज्य सहकारी बैंक शाखा, पंचायत समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: उरला में खुलेगी राज्य सहकारी बैंक शाखा, पंचायत समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित
Sat, 29 Jun 2024 09:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 29 Jun 2024 09:17 AM IST
विज्ञापन
पंचायत समिति द्रंग की बैठक में भाग लेते अधिकारी संवाद
पधर (मंडी)। पंचायत समिति द्रंग की त्रैमासिक साधारण बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष शीला ठाकुर की अध्यक्षता में समिति सभागार पधर में हुई। इस दौरान बीडीओ एवं समिति के कार्यकारी अधिकारी राकेश पटियाल, पंचायत निरीक्षक हुक्म चंद और सह निरीक्षक चंद्रकांत भी मौजूद रहे। बैठक में समिति सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित जनसमस्याओं को विभागीय अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया।
समिति उपाध्यक्ष कृष्ण भोज ने उरला में राज्य सहकारी बैंक की शाखा खोलने की मांग रखी और इसका समिति से प्रस्ताव पारित करवा मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। उन्होंने ग्राम पंचायत उरला के नौशा गांव में पेयजल भंडारण टैंक, पंदलाही गांव में फुटब्रिज निर्माण, चेरा रा नाल स्थित धारठा और हियुन गांव पेयजल आपूर्ति के लिए इनटेक चैंबर निर्माण, चुक्कू पंचायत के पावो गांव में पेयजल भंडारण टैंक निर्माण और पपलहाण (चोआ) गांव के लिए प्राकृतिक स्रोत से पाइपलाइन बिछाने, धारा आली से पपलहाण सड़क के अपग्रेडेशन को लेकर धनराशि स्वीकृत करने और खजरी से गलमाठा सड़क निर्माण के लिए वन स्वीकृति (एफआरए) दिलाने और बजट प्रावधान करने की मांग प्रमुखता से उठाई। साथ ही खस्ताहाल मंडी-पठानकोट एनएच की दशा सुधारने के लिए एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को भी प्रस्ताव प्रेषित किया। उन्होंने चुक्कू पंचायत में उठाऊ सिंचाई योजना का निर्माण करन की मांग भी की।
समिति अध्यक्षा शीला ठाकुर ने चौहारघाटी के सीनियर सेकंडरी स्कूल धरमेहड़ में कमरों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग जिलाधीश मंडी से की। वहीं, दलित बस्ती धरमेहड़ में बिजली के लो हाइट तारों को ऊंचा करने का मामला विभागीय अधिकारियों के समक्ष उठाया। कुफरी वार्ड के सदस्य कश्मीर सिंह ने कुफरी स्कूल में वोकेशनल विषय शुरू करने की मांग रखी।
विज्ञापन
डलाह वार्ड की सदस्य कविता चौहान ने पधर उपमंडल में शिवा प्रोजेक्ट शुरू करने की मांग रखी। मसौली वार्ड सदस्य सुनील कुमार ने महंत बस्ती जलपेहड़ में पेयजल किल्लत का मामला उठाया। उन्होंने जल शक्ति महकमे से बस्ती में समुचित पेयजल आपूर्ति की मांग की। बड़ीधार वार्ड सदस्य घनश्याम ठाकुर ने पीएचसी बड़ीधार में दंत चिकित्सक नियुक्त करने की मांग की। बैठक दौरान पधर में पंचायत समिति की दुकानों के अपग्रेडेशन को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य भराड़ू वार्ड कुशाल भारद्वाज, नेर घरवासड़ा वार्ड विजय भाटिया, बथेरी वार्ड शारदा ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।