फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   State cadre of Patwari-Kanungo should be canceled: Sangh

पटवारी-कानूनगो का स्टेट कैडर किया जाए रद्द : संघ

Sat, 01 Mar 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
State cadre of Patwari-Kanungo should be canceled: Sangh
पधर (मंडी)। उपमंडल पधर में पटवारी एवं कानूनगो संघ सामूहिक अवकाश पर रहने के बाद 28 फरवरी से पेनडाउन हड़ताल पर हैं। कानूनगो एवं पटवारी संघ की पधर इकाई के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार और संघ में वार्ता होने के बाद सरकार ने बलवान कमेटी बनाई थी। इसी कमेटी ने पटवारी कानूनगो की मांगों को न्यायसंगत माना था।
विज्ञापन

सरकार की ओर से बलवान कमेटी की सिफारिशें लागू किए बिना ही स्टेट कैडर की अधिसूचना कर दी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि स्टेट कैडर की अधिसूचना रद्द की जाए। पटवारी पर गिरदावरी, तकसीम, निशानदेही, मौका ततीमा, इंतकाल दर्ज, जमाबंदी बनाना, विभिन्न प्रमाण पत्र बनाना, पेंशन फार्म राहत प्रकरण तैयार करना आदि कई तरह के कार्य हैं।
विज्ञापन

पटवारी के पास न तो सही हालात में पटवारखाने हैं, न ही आधुनिक उपकरण हैं। पटवारी से कानूनगो, कानूनगो से नायब तहसीलदार बनने में लगभग 30 साल लगते हैं। कानूनगो से नायब तहसीलदार बनने में केवल 60 प्रतिशत कोटा दिया जाता है। अन्य 20 प्रतिशत सीधी भर्ती और 20 प्रतिशत मिनिस्ट्रीयल स्टाफ को दिया जाता है। कहा कि मांगों को सरकार पूरा करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed