{"_id":"571fa4bd4f1c1b7827a917a1","slug":"state-bird-monal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की तलाश में ऐहजू पहुंच गया राज्य पक्षी मोनाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की तलाश में ऐहजू पहुंच गया राज्य पक्षी मोनाल
मंडी
Updated Tue, 26 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
चौंतड़ा में वन विभाग के बीओ चमन लाल व अजय कुमार राज्य पक्षी मोनाल के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
चौंतड़ा (मंडी)। प्रदेश के ऊंचे और ठंडे क्षेत्रों में पाया जाने वाला राज्य पक्षी मोनाल पानी की तलाश में चौंतड़ा के ऐहजू वाटर लैंड स्वीमिंग पूल तक पहुंच गया। वहां पानी पीने में असमर्थ दिखने पर स्वीमिंग पूल के संचालक अजय कुमार, सुनील कुमार और रिंकू ने इसे पकड़ा और देखभाल की।
विज्ञापन
इसके बाद वन विभाग के बीओ चौंतड़ा चमन लाल को सूचित किया। सूचना मिलते ही बीओ चमन लाल ऐहजू पहुंचे और मोनाल को कब्जे में लेकर प्राथमिक उपचार मुहैया करवाया। चमन लाल ने बताया कि मोनाल को राज्य पक्षी का दर्जा प्राप्त है और इसे पकड़ना और मारना कानूनी अपराध है। उन्होंने बताया कि लोगों के सहयोग से बचाए गए मोनाल को गोपालपुर चिड़ियाघर भेजा गया है।
विज्ञापन