फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   started in covid protocol

कोविड प्रोटोकाल में शुरू की जाएं खेल गतिविधियां

Mon, 24 Jan 2022 09:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
started in covid protocol
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कोविड की बंदिशों के चलते एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में सभी गतिविधियों पर विराम लग गया है। इससे खिलाड़ियों के भविष्य पर संकट गहरा गया है। यहां ओलंपिक खेलों का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। एथलेटिक सेंटर के 300 खिलाड़ी घरों में बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सेंटर में सैकड़ों खिलाड़ी भारतीय सेना में शामिल होने के लिए पसीना बहा रहे थे। मार्च में सेना भर्ती भी प्रस्तावित है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण न मिलने से उनकी तैयारी लटक गई है। इससे खेल गतिविधियों को कोविड प्रोटोकोल के तहत शुरू करने की मांग उठने लगी है। एथलेटिक सेंटर के खिलाड़ियों ने स्थानीय प्रशासन से 50 फीसदी आक्यूपेंसी के तहत खेल गतिविधियां शुरू करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

एथलेटिक सेंटर के प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर का कहना है कि कोविड बंदिशों के कारण करीब 300 खिलाड़ी घरों में बंद हैं। इनके स्वास्थ्य और भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार और खेल विभाग को जल्द निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान में 50 प्रतिशत खिलाड़ियों कोे प्रशिक्षण दिलाने पर कार्य शुरू किया जा सकता है। एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि खेल मैदान की क्षमता के अनुसार 50 प्रतिशत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिल पाए, इसके लिए जिला प्रशासन से बात की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed