फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Star XI Jorla captured the cricket tournament of Kapu Mela

कापू मेले की क्रिकेट स्पर्धा पर स्टार इलेवन जोरला का कब्जा

Sat, 21 May 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Star XI Jorla captured the cricket tournament of Kapu Mela
द्रंग (मंडी)। चौहारघाटी की ग्राम पंचायत सनवाड़ के मांदरा में आयोजित कापू मेले की क्रिकेट प्रतियोगिता पर स्टार इलेवन जोरला ने कब्जा जमाया है। स्टार इलेवन ने फाइनल मुकाबले में मेजबान मांदरा को 20 रनों से पराजित कर ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

मुख्यातिथि पंचायत समिति सदस्य जोगिंदर और ब्लॉक कांग्रेस सचिव रमेश चंद ठाकुर ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। स्टार इलेवन जोरला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 99 रन बनाए। स्टार इलेवन के अक्षय कुमार ने हरफनमौला प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अक्षय ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। जवाब में मेजबान मांदरा की टीम 10 ओवर में 79 रन ही बना सकी। मांदरा के दूनी ने सर्वाधिक 23 रनों का योगदान दिया।
बेस्ट परफॉर्मेंस पर सचिन को मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को 21,000 और उपविजेता टीम को 11,000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में मंडी और कुल्लू जिलों की 30 टीमों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed