{"_id":"6a2d3fe31b35716baa0fd7b9","slug":"srijan-goswami-becomes-a-lieutenant-in-the-indian-army-mandi-news-c-90-1-mnd1026-200558-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने सृजन गोस्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने सृजन गोस्वामी
विज्ञापन
एनडीए और आईएमए में प्रशिक्षण के बाद हासिल की सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। स्थानीय निवासी सृजन गोस्वामी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उन्होंने देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पासिंग आउट परेड में सफलता हासिल की और सेना में अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में प्रशिक्षण हासिल किया और फिर आईएमए देहरादून में प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया।
सृजन ने 10वीं दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर और 12वीं राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर से की। उनके पिता हरीश गोस्वामी लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता हैं और माता अंजलि गोस्वामी अध्यापिका हैं। उन्होंने अपने चयन को बचपन का सपना बताते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की बात कही और सफलता का श्रेय अपने परिवार व शिक्षकों को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर कई गणमान्य व्यक्तियों और विद्यालय परिवार ने उन्हें व उनके परिजनों को बधाई दी है।