फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SPU students learn AI and machine learning techniques

Mandi News: एसपीयू के विद्यार्थियों ने सीखे एआई और मशीन लर्निंग के गुर

Thu, 22 Oct 2026 06:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
SPU students learn AI and machine learning techniques
पायथन से आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग की व्यावहारिक जानकारी दी गई। कंप्यूटर साइंस विभाग ने क्राफ्ट एजुकेशन के सहयोग से पायथन के माध्यम से इन तकनीकों के उपयोग पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की।
कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी और परीक्षा नियंत्रक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील ठाकुर के मार्गदर्शन में हुई कार्यशाला में विद्यार्थियों को एआई और मशीन लर्निंग की बुनियादी अवधारणाओं से अवगत करवाया गया। उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, कारोबार और स्वचालन जैसे क्षेत्रों में इन तकनीकों के बढ़ते इस्तेमाल की जानकारी दी गई। साथ ही प्रोग्रामिंग कौशल निखारने और व्यावहारिक परियोजनाओं पर काम करने के लिए प्रेरित किया गया। कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि एआई और मशीन लर्निंग भविष्य की तकनीकी प्रगति में अहम भूमिका निभाएंगी। ऐसी कार्यशालाओं से विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता बढ़ने के साथ नवाचार को भी बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील ठाकुर ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को उभरती तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान देकर भविष्य की रोजगार संभावनाओं के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed