फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SPU deployed officers at centers for final semester examinations

Mandi News: एसपीयू ने अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए केंद्रों पर तैनात किए अधिकारी

Mon, 22 Jul 2024 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 22 Jul 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
SPU deployed officers at centers for final semester examinations
मंडी। सरदार पटेल विवि मंडी ने अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं यूजी, पीजी के संचालन के लिए प्रदेशभर में बनाए 47 केंद्रों में अधिकारियों कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नौ-नौ अधिकारी और कर्मचारी मोर्चा संभालेंगे। यह परीक्षाएं दूसरे और चौथे सेमेस्टर (नियमित) तथा पहले और तीसरे सेमेस्टर रीअपीयर परीक्षाएं भी हैं।
विज्ञापन

यह परीक्षाएं 23 जुलाई से शुरू हो रही हैं और अगस्त अंतिम तक चलेंगी। इन परीक्षाओं के लिए मंडी सहित कुल्लू, कांगड़ा, चंबा में 47 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नौ कर्मचारी और अधिकारी होंगे। इनमें वरिष्ठ अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक, अतिरिक्त अधीक्षक, सहायक अधीक्षक होंगे। वहीं, वरिष्ठ अधीक्षक के साथ लिपिक, केंद्र अधीक्षक के साथ भी लिपिक होगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्र में सफाई कर्मचारी, पानी पिलाने वाला कर्मचारी और एक चौकीदार तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इस बारे में परीक्षा नियंत्रक ई. सुनील वर्मा ने कहा कि 40 पेज की उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्र पर पहले ही भेज दी गई हैं। उन्होंने कहा कि स्टाफ से उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, सभी अधिकारी सभी परीक्षाओं के अंत में उत्तर पुस्तिकाओं का समेकित रिकार्ड अंतिम पैकेट के साथ इस विश्वविद्यालय को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed