{"_id":"5dc6f4208ebc3e5b795974a0","slug":"sport-mandi-news-sml313620523","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में सत देव बाला कामेश्वर, नैण तुंगा सिरम अगले दौर में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में सत देव बाला कामेश्वर, नैण तुंगा सिरम अगले दौर में पहुंचे
विज्ञापन
मारुति युवा मंडल कोठी गैहरी द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अवसर पर मुख्यातिथि वि
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवालसर (मंडी)। मारुति युवा मंडल कोठीगैहरी ने शनिवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विद्युत बोर्ड की निदेशक प्रियंता शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से नशा न करने और इससे दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि खेल को खेल भावना से ही खेलें। ग्राम पंचायत कोठी गैहरी के प्रधान चेतराम ने ग्राम पंचायत की तरफ से आयोजकों को 5100 रुपये की राशि बतौर सहयोग देने की घोषणा की।
युवा मंडल प्रधान अजय ठाकुर, सचिव सचिन कुमार ने बताया कि दो दिन तक चलने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र की 12 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी स्पर्धा के पहले मुकाबले में देव सत बाला कामेश्वर टीम कोठीगैहरी ने सेवन स्टार ननांवा की टीम को 44 अंकों से हराया। दूसरे मुकाबले में नैण तुंगा सिरम ने मुराह देवी टीम को 39 अंकों से पराजित किया।
इस अवसर पर कोठी गैहरी स्कूल के एसएमसी प्रधान चमन ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान चेतराम, उप प्रधान हंसराज शर्मा, पंचायत सचिव दिलीप ठाकुर, सरध्वार पंचायत के पूर्व प्रधान परम देव शर्मा, मारूति युवा मंडल के उप प्रधान रोहित कुमार, कमल ठाकुर, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, चमन शर्मा, अंबिका महिला मंडल गैहरी, महिला मंडल गंभर खड्ड, नैणा महिला मंडल कोठी गैहरी सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
00