फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Spokesperson union raised demands before the education minister

Mandi News: प्रवक्ता संघ ने शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाईं मांगें

Mon, 07 Jul 2025 04:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 04:36 PM IST
विज्ञापन
Spokesperson union raised demands before the education minister
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य अध्यक्ष अजय नेगी की अगुवाई में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से उनके निवास पर मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में मिली सफलता के लिए बधाई दी। प्रवक्ता संघ के मुख्य प्रेस सचिव जयराम शर्मा ने बताया कि हिमाचल ने हाल ही में जारी परख 2025 सर्वेक्षण में देशभर में 5वां स्थान हासिल किया है। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए शिक्षा मंत्री के समक्ष मांगें रखीं।
विज्ञापन

मांग रखी कि प्रवक्ताओं का युक्तिकरण नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप 1:30 के शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात के आधार पर किया जाए। 9वीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों से ली जा रही 110 और 55 रुपये फीस को माफ किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव इंद्र सिंह, मुख्य संरक्षक लोकेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह, चेयरमैन सुरेंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed