फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Speeding tipper crashes into bridge parapet; man dies.

Mandi News: तेज रफ्तार टिपर पुल के पैरापिट से टकराया, व्यक्ति की मौत

Fri, 04 Sep 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Speeding tipper crashes into bridge parapet; man dies.
साहल में दुर्घटनाग्रस्त टिपर। संवाद
हादसे में अगले शीशे से बाहर सड़क पर गिरा 45 वर्षीय सतीश कुमार, उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। उपमंडल में बुधवार रात तेज रफ्तार टिपर के पुल के पैरापिट से टकराने से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में टिपर का अगला शीशा टूट गया और उसमें सवार युवक सड़क पर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को पधर अस्पताल से मंडी और फिर नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन मंडी अस्पताल परिसर में ही उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान ग्राम पंचायत कुन्नू के साहल गांव निवासी सतीश कुमार उर्फ काकू (45) पुत्र स्वर्गीय गोबिंद राम के रूप में हुई है। बुधवार रात करीब 8:40 बजे वह अपने दोस्त और टिपर चालक भूपेंद्र पाल के साथ कुन्नू से घर लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पहले गदियाड़ा-गरलोग मार्ग पर पुल के पास सतीश ने चालक से टिपर रोकने को कहा। इसी दौरान चालक का ध्यान भटकने से टिपर सड़क किनारे लगे बैरिकेड और पुल के पैरापिट से टकरा गया। टक्कर से अगला शीशा टूट गया और सतीश शीशे से बाहर सड़क पर जा गिरा। वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

चालक ने वाहन रोककर स्थानीय लोगों की मदद से सतीश को टिपर के अगले हिस्से के नीचे टायर के पास से बाहर निकाला। एंबुलेंस से उसे पधर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर किया गया। देर रात करीब 1:30 बजे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने के दौरान मंडी अस्पताल परिसर में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश के बाजू, पांव और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने मृतक के बेटे भावेश के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। सतीश अपने पीछे पत्नी, दो बेटों और माता सहित परिवार छोड़ गए हैं। पधर प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed