{"_id":"661e6601e197cad6e40fd720","slug":"specialists-not-found-in-gynecology-and-ent-opd-of-jogindernagar-hospital-mandi-news-c-90-1-ssml1025-124311-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल की गायनी और ईएनटी ओपीडी में नहीं मिले विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल की गायनी और ईएनटी ओपीडी में नहीं मिले विशेषज्ञ
विज्ञापन
बिना उपचार लौटे मरीज, तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को 300 पहुंची अस्पताल की ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में तीन दिन के अवकाश के बाद उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को निराशा ही हाथ लगी। अस्पताल की गायनी और ईएनटी ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सक न मिलने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। अस्पताल के शल्य विशेषज्ञ चिकित्सक भी मरीजों को नहीं मिल पाए। मंगलवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी 300 तक पहुंच गई। विशेषज्ञ चिकित्सक न मिलने से मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ीं।
गायनी ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से गर्भवती महिलाओं को भी बिना उपचार लौटना पड़ा। इसके अलावा गला, कान, नाक की गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं मिल पाया। हालांकि अस्पताल की दो सामान्य ओपीडी नंबर 105 और 106 में मौजूद चिकित्सकों ने हर वर्ग के मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाया। 11 बजे के बाद ओपीडी नंबर 205 में शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक ने 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की।
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों की बात करें तो उल्टी, दस्त, तेज बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके चलते अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भी मरीजों को दाखिल कर उपचार दिलाया जा रहा है। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार गायनी ओपीडी में गर्भवती महिलाओं को उपचार के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। अस्पताल की एकमात्र विशेषज्ञ चिकित्सक के लंबे अवकाश पर हैं
विज्ञापन
उधर, जोगिंदगनगर अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि जिन ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद नहीं थे, उन मरीजों को भी अस्पताल में तैनात अन्य चिकित्सकों ने उपचार दिलाया। अस्पताल प्रबंधन मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है।