फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Specialist doctors not found in pediatric and gynecological OPD, patients returned disappointed

Mandi News: शिशु और गायनी ओपीडी में नहीं मिले विशेषज्ञ चिकित्सक, मायूस लौटे मरीज

Tue, 17 Sep 2024 07:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 17 Sep 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Specialist doctors not found in pediatric and gynecological OPD, patients returned disappointed
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की आपातकालीन सेवाओं में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
जोगिंद्रनगर अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं में उमड़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की शिशु व गायनी ओपीडी में मंगलवार को विशेषज्ञ चिकित्सक के न मिलने से मरीज मायूस होकर लौट आए। आपातकालीन वार्ड में भी मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। तीन दिन के अवकाश के बाद 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में उपचार के लिए तय समय पर पहुंचे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ा।
अस्पताल की सामान्य ओपीडी नंबर 106 में तैनात चिकित्सा अधिकारियों ने सर्दी, खांसी, तेज बुखार के मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाकर राहत प्रदान की। कान, नाक और गले के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ रिसव ने ओपीडी में पहुंचे मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाया। आपात सेवाओं में मौजूद हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ मनोज ने गंभीर मरीजों के साथ हड्डी रोग के मरीजों के भी स्वास्थ्य की जांच की। इसके अलावा अस्पताल की ओपीडी नंबर 106 में मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ विजेंद्र और अनु ने भी मरीजों की सेहत जांची।
विज्ञापन

मेडिकल अवकाश पर चल रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों की जानकारी मरीजों को न होने से दुर्गम क्षेत्र से पहुंचे तीमारदार व मरीजों में रोष रहा। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अवकाश की जानकारी मरीजों को न होने पर कई किलोमीटर का सफर तय करने के बाद उन्हें बेरंग लौटना पड़ा। रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के पूर्व अध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया कि अवकाश की जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। ताकि सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सीएमओ मंडी डा. नरेंद्र भारद्वाज का कहना है कि अवकाश की जानकारी सार्वजनिक करने को लेकर अस्पताल प्रबंधन से बात की जाएगी। बताया कि अस्पताल की आपात सेवाएं 24 घंटे जारी रहती है। जहां पर सभी प्रकार के गंभीर मरीजों को भी उपचार दिलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed