फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Special Olympics winners Bharti, Radha and Nirmala honored

Mandi News: स्पेशल ओलंपिक विजेता भारती, राधा और निर्मला कीं सम्मानित

Wed, 02 Apr 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 02 Apr 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Special Olympics winners Bharti, Radha and Nirmala honored
स्पेशल ओलंपिक की विजेता भारती, निर्मला और राधा एसडीएम गोहर लक्ष्मण कनेट के साथ। - संवाद
गोहर (मंडी)। एसडीएम गोहर लक्ष्मण कनेट ने स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली भारती, राधा और निर्मला को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। इन तीनों खिलाड़ियों ने 7 से 15 मार्च तक इटली में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि गोहर के ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखने वाली इन लड़कियों ने अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया। ओलंपिक में भाग लेना एक बड़ी उपलब्धि है और हमें अपनी युवाओं को सही दिशा दिखाने की जरूरत है, ताकि वे भी अपनी प्रतिभा को पहचान सकें।
विज्ञापन


भारती ने स्नोबोर्ड स्पर्धा में दो गोल्ड मेडल हासिल किए, जबकि राधा ने अल्पाइन स्कीइंग में तीन सिल्वर मेडल और निर्मला ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीते हैं। इन खिलाड़ियों ने आठ साल तक कड़ी मेहनत की और नारकंडा और मनाली के सोलंग नाला में आयोजित विंटर गेम्स में भी भाग लिया था। सभी तीन खिलाड़ियों ने जिला के सहयोग शिक्षण संस्थान से शिक्षा प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने बताया कि भविष्य में इन तीनों को नशा मुक्ति अभियान, महिला सशक्तिकरण, और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं पर कार्यशालाओं और शिविरों में ब्रांड एंबेसडर के रूप में बुलाया जाएगा, ताकि ये क्षेत्र की लड़कियों और महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed