{"_id":"684189c2c18c27ee2e0fe930","slug":"special-arrangements-will-be-made-for-buses-for-parashar-fair-rupendra-kaur-mandi-news-c-90-1-mrt1064-158352-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराशर मेले के लिए बसों का होगा विशेष प्रबंध : रूपेंद्र कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराशर मेले के लिए बसों का होगा विशेष प्रबंध : रूपेंद्र कौर
विज्ञापन
जिलास्तरीय सरानाहुली मेला 14 से 16 जून तक मनाया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिलास्तरीय सरानाहुली पराशर मेला 14 से 16 जून तक आयोजित किया जाएगा। एसडीएम मंडी सदर रुपेंद्र कौर ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि धार्मिक आस्था के प्रतीक इस मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित प्रबंध किए जाएंगे। मेले में दुकानदारों को दुकान में कूड़ादान लगाना आवश्यक होगा।
मेले के दौरान पूर्ण शराबबंदी रहेगी। किसी भी प्रकार के नशे पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच शिविर लगाया जाएगा। जल शक्ति विभाग को पेयजल की बेहतर सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मेले के दौरान विद्युत आपूर्ति तथा शौचालयों की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन विभाग की बसों का इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि जहां आवश्यक हो, वहां पर सड़कों की मरम्मत करें ताकि आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस विभाग को मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। बैठक में मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया।
बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. दिनेश ठाकुर, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैणी, श्रम अधिकारी भावना शर्मा, वरिष्ठ अधिशासी अभियंता, विद्युत राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।