फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sowing of other crops including maize stopped without rain

Mandi News: बिना बारिश के रुक गई मक्की सहित अन्य फसलों की बिजाई

Mon, 03 Jun 2024 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 03 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Sowing of other crops including maize stopped without rain
बालीचौकी क्षेत्र के किसान सिंचाई करने बाद मक्की की बिजाई करते हुए। -संवाद
बालीचौकी (मंडी)। बारिश न होने के कारण जिलेभर में मक्की सहित अन्य फसलों की बिजाई रुक गई है। कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और बारिश नहीं होने के कारण खेतों से पर्याप्त नमी नहीं रही है। इसके कारण बिजाई का कार्य भी रुक गया है। बारिश न होने से किसान भी चिंतित हो गए हैं। जमीन पूरी तरह से सूखी होने के कारण बिजाई करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सिराज की बालीचौकी लोअर क्षेत्र में मक्की के अलावा नकदी फसलों की बिजाई होती है। इन नकदी फसलों पर किसान की आर्थिकी निर्भर रहती है तो वहीं मक्की से अपने घर के अनाज की किल्लत भी दूर होती है। हालात यह हो गए हैं कि कुछ लोग अपने खेतों में पानी डालकर बिजाई करने का प्रयास कर रहे हैं। सिराज विधानसभा क्षेत्र सहित जिला के सुंदरनगर, नाचन, सरकाघाट, धर्मपुर आदि में इन दिनों मक्की व अन्य प्रकार की बिजाई शुरू हो जाती है, लेकिन बारिश न होने के कारण क्षेत्र के किसान बिजाई नही कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले हल्की बारिश होने के कारण खेतों में उसका कोई असर नहीं दिख रहा है। आजकल के दिनों में सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी, देवधार, माणी, खणी, धबेहड़ सहित अन्य क्षेत्रों में मक्की व अन्य प्रकार की फसलों का बिजाई का समय हो गया है, पर खेतों में नमी नहीं होने से बिजाई का समय में देरी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालीचौकी निवासी किसानों में हेम राज, चौधरी राम, यशवंत सिंह, राम सिंह आदि लोगों ने कहा कि बारिश न होने के कारण जमीन पूरी तरह से सूखी हो गई है। ऐसे में जब तक बारिश होगी तब तक वह बिजाई नहीं कर पाएंगे। इस समय में मक्की के साथ फ्रांसबीन के साथ लोअर क्षेत्र में अन्य प्रकार की फसलों की बिजाई के लिए उचित समय हो गया है लेकिन बारिश नहीं हुई तो बिजाई एक महीना देरी से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed