{"_id":"56f7c4854f1c1b7a40f14d87","slug":"sorta-school-brilliant-honoured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरता स्कूल का दर्जा बढ़ाया, मेधावी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरता स्कूल का दर्जा बढ़ाया, मेधावी पुरस्कृत
मंडी।
Updated Sun, 27 Mar 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
मेधावी पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगणा (मंडी)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला सोरता को उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने को लेकर रविवार को समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने स्तरोन्नत पाठशाला का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
सीपीएस मनसा राम ने कहा कि स्कूल भवन की मरम्मत के लिए एक लाख दिया जाएगा।
कांडा-सोरता सड़क पर वन विभाग के माध्यम से सोलिंग करवाई जाएगी। वहीं, बखरौट-खनूहड़ी वाया बकारन सड़क को एफआरए के तहत जल्द से जल्द मंजूूरी दिलवाई जाएगी। मुख्य अतिथि ने समारोह में प्रस्तुति देने वाले छात्रों को 10 हजार रुपये प्रोत्साहन के लिए प्रदान किए।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस करसोग के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी, जिला परिषद सदस्य संतोष कुमारी, बेसर दत्त बीडीसी सदस्य, भीमा देवी बीडीसी, कोमल कुमार प्रधान ग्राम पंचायत सोरता, लाला राम उप प्रधान, टेक चंद वर्मा उपप्रधान बखरौट, दुलारी देवी पूर्व प्रधान सोरता, डा. लखनपाल, गंगा राम रिटायर्ड कानूनगो, लेखराज चौधरी एसडीओ, कांग्रेसी कार्यकर्ता अशोक शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन