फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   sop follow in himachal diwas samaroh : dc mandi

हिमाचल दिवस समारोह में कोरोना एसओपी का होगा पालन : डीसी

Fri, 09 Apr 2021 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
sop follow in himachal diwas samaroh : dc mandi
मंडी जिला के पधर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर ? - फोटो : Mandi
मंडी। पधर में 15 अप्रैल को होने वाले राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय मंडी में एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह स्थल पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवी मौजूद रहेंगे, जो मास्क पहनने को लेकर जागरूक करने के साथ ही उचित सामाजिक दूरी सुनिश्चित बनाने की व्यवस्था देखेंगे। समारोह स्थल के प्रवेशद्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था रहेगी। 15 अप्रैल को मंडी जिले के पधर में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने भी समारोह के सफल आयोजन को लेकर सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री 15 अप्रैल को नेताजी सुभाष चंद्र मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर के मैदान में सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे। उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समय रहते सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्रवण मांटा और सहायक आयुक्त संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed