फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Soldier dies of heart attack on duty

Mandi News: ड्यूटी पर ह्दयघात से सैनिक की मौत

Sat, 11 Apr 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Soldier dies of heart attack on duty
सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
विज्ञापन

अहमदनगर में ड्यूटी के दौरान हुई मौत, 20 अप्रैल को छुट्टी आने वाले थे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर निवासी भारतीय सेना के नायक सिद्धांत कुमार राणा (शालू) का ड्यूटी के दौरान महाराष्ट्र के अहमदनगर में निधन हो गया। बीती गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हृदय गति रुकने से उन्होंने अंतिम सांस ली। जैसे ही उनके निधन की सूचना पैतृक गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

शुक्रवार को त्रिवेणी श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मात्र 34 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहने वाले सिद्धांत कुमार राणा वर्ष 2012 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे अहमदनगर में तैनात थे और वहीं अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन

परिवार में उनकी पत्नी मधु राणा, बुजुर्ग माता सुशीला देवी और दो छोटे बेटे हैं। बड़ा बेटा अरमान 6 वर्ष का है, जबकि छोटा बेटा अहान महज डेढ़ साल का है। सिद्धांत अपने परिवार के इकलौते सहारे थे। वे 20 अप्रैल को छुट्टी पर घर आने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही इस दुखद खबर ने परिवार की खुशियां छीन लीं। जवान बेटे के निधन से माता सुशीला देवी और पत्नी मधु राणा का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को जब नायक सिद्धांत का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो अंतिम दर्शनों के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भारत माता की जय और सिद्धांत अमर रहे के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। पत्नी ने नम आंखों से अपने पति को अंतिम विदाई दी, और इस भावुक क्षण को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। त्रिवेणी श्मशान घाट पर 6 वर्षीय मासूम बेटे अरमान ने नम आंखों से अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें विदाई दी गई। इस मौके पर लडभड़ोल के नायब तहसीलदार राम पाल बाल्यानी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed