फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Software update, now message will tell when to deposit house tax

Mandi News: साॅफ्टवेयर अपडेट, अब मैसेज बताएगा कब जमा करवाना है हाउस टैक्स

Wed, 02 Aug 2023 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Software update, now message will tell when to deposit house tax
नगर निगम के मैसेज पर ही दिए गए लिंक पर जाकर किसी भी माध्यम से कर पाएंगे हाउस टैक्स का भुगतान
विज्ञापन


बिल पर बने स्कैनर को स्कैन कर भी दे पाएंगे बिल, नए मर्ज एरिया में अगले साल होगी व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। नगर निगम ने अब उपभोक्ताओं को हाउस टैक्स को आसानी से जमा करवाने की सुविधा प्रदान की है। उपभोक्ता अब ऑनलाइनल माध्यम से भी समय पर हाउस टैक्स जमा करवा सकेंगे। नगर निगम के मुताबिक साफ्टवेयर पूरी तरह से अपडेट हो गया है और अब इसके जरिये लोगों को मैसेज अलर्ट आएंगे।
यही नहीं, इस मैसेज से ही वे अपने बिल भी दे पाएंगे। इसी मैसेज पर दिए गए लिंक पर जाकर वे टैक्स जमा करवा पाएंगे। लिंक पर हाउस टैक्स देने में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। वे किसी भी ऑनलाइन माध्यम गूगल पे, फोन पे, पेटीएम, डेबिट कार्ड, स्कैन करके भी बिल दे पाएंगे।
विज्ञापन

मैसेज पर बने स्कैनर पर भी स्कैन कर हाउस टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा। अधिकारियों की मानें तो यह व्यवस्था पहले से भी अधिक बेहतर हो गई है और तुरंत बिल और रसीद उपभोक्ताओं को मिलेगी। उपभोक्ताओं को हाउस टैक्स देने के लिए लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा और न ही नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ेंगे। इसके अलावा नगर निगम इस व्यवस्था को अगले साल से नगर निगम के नए मर्ज एरिया में भी लागू करेगा। इस बारे में नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने कहा कि सॉफ्टवेयर पूरी तरह से अपडेट हो गया है और लोगों को हाउस टैक्स देने की सुविधा को अधिक आसान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम में हैं 6,364 हाउस टैक्स देने वाले

बता दें कि नगर निगम मंडी में कुल 6,364 हाउस टैक्सदाता हैं। इनमें से 500 सरकारी विभाग और उनके कार्यालय हैं, इनमें लोक निर्माण, बिजली बोर्ड और जलशक्ति विभाग आदि शामिल हैं। हालांकि ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा मिलने के बाद नगर निगम के करों के भुगतान में काफी तेजी आई है। बहुत से उपभोक्ता जो लंबे समय से कर को लंबित रखते थे, अब जल्द ही ऑनलाइन पेमेंट करवा रहे हैं। नगर निगम के पास अब तक साल 2021-22 तक का हाउस टैक्स जमा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed