{"_id":"69750ba9c790bdac1a0dd7d0","slug":"snowfall-leaves-people-stranded-in-their-homes-and-villages-128-roads-blocked-mandi-news-c-90-1-ssml1045-183706-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बर्फबारी से घर-गांवों में फंसे लोग, 128 सड़कें अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बर्फबारी से घर-गांवों में फंसे लोग, 128 सड़कें अवरुद्ध
विज्ञापन
सराज के मगरू महादेव में बर्फबारी के बाद मनमोहक नजारा। स्त्रोत : जागरूक पाठक
- फोटो : पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में स्टॉल का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री।
मंडी। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बर्फबारी के बाद जिले के कई भागों में ब्लैक आउट की स्थिति है। कई पेयजल योजनाएं भी ठप चल रही हैं। राहत के साथ आसमान से आफत भी खूब बरसी है। हालात यह है कि मुख्य मार्गों के साथ संपर्क मार्ग भी बर्फबारी से ठप है। सराज और नाचन में अधिक बर्फबारी से कई इलाकों में सुविधाएं ठप हैं। गोहर के कई क्षेत्रों का संपर्क कट गया है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की शाम 5 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार मंडी जिले में कुल 128 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। बिजली के 694 ट्रांसफार्मर ठप हैं और 33 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा सड़कें सराज मंडल में 65 बंद हैं। इसके अलावा करसोग में 18, गोहर में 11, थलौट में 14, सुंदरनगर में 5, पधर में 13 और मंडी मंडल में 2 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनमें राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग फिलहाल प्रभावित नहीं हुए हैं, जबकि 4 एमडीआर और 124 ग्रामीण सड़कें बंद पड़ी हैं। इससे लोग घर और गांवों में फंस गए हैं। आवाजाही बंद पड़ी है।
बिजली व्यवस्था की बात करें तो जिले में कुल 694 ट्रांसफार्मर बाधित हैं। इनमें सबसे अधिक गोहर में 276, सुंदरनगर में 123, करसोग में 133, थलौट में 90, जोगिंद्रनगर में 57, सरकाघाट में 5, मंडी में 10 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। इससे कई क्षेत्रों में शुक्रवार से बिजली गुल है।
विज्ञापन
वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। सुंदरनगर में 6, बग्गी में 7 और पधर में 20 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हैं, जिससे कुल 33 योजनाएं ठप हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत बनी हुई है।
उधर, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि संबंधित विभागों को सड़कें बहाल करने, बिजली और जलापूर्ति जल्द से जल्द सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें।
000