फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Snowfall increased troubles in Mandi, traffic stopped on 16 connecting roads

मंडी में बर्फबारी ने बढ़ाई दुश्वारियां, 16 संपर्क सड़कों पर थमा यातायात

Sat, 26 Feb 2022 11:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Snowfall increased troubles in Mandi, traffic stopped on 16 connecting roads
सराजघाटी के छतरी में बर्फ़बारी का आनंद लेते स्थानीय युवा। - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। मौसम के बिगड़े मिजाज ने जिलेभर में दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। शनिवार को जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। बारिश-बर्फबारी के कारण जिले की 16 संपर्क सड़कों में यातायात बाधित हो गया है।
विज्ञापन

रोहांडा से आगे पंडार तक बर्फबारी होने से दर्जनों वाहन फंस गए हैं। फंसी बसों को धक्के देकर निकालना पड़ा। उधर, शिकारी देवी, कमरूनाग, तुंगासीगढ़, नारायणगढ़, कलहणी, रायगढ़, जंजैहली, मगरूगला, भुलाह, थाची, शैटाधार, शिल्हीबागी, गाड़ागुशैण, थुनाग समेत क्षेत्र के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरी है। लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। इसके चलते लोग घरों में ही दुबक गए हैं। सराज के कई क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। कई इलाकों में एक 30 सेंटी से लेकर 90 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी जारी है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ये सड़कें बंद
गाड़ागुशैण-टपनाली-घाट, छात्तर-गाड़ागुशैणी, बिलगड-मगरगल्ला वाया गगन, जनेहाद-थानेसर-बड़योगी, महच-देवरी रोड, खौली-रेशान, राणाबाग-बिहानी सेरी, जोग्निधर-बहलीधर, टपनाली-खौली, छतिन-थाच, लंबाथाच-शैटाधार, लंबाथाच-शिल्हबागी-कल्हणी, जंजैहली-रायगढ़, बंथल-सनरली-शंकरदेहरी-रायगढ़, बुंग-रेशान-खौली, जडोल-जुगंद और थाची-डीडर मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed