{"_id":"61bcc9ce94079808ff3e31e0","slug":"snowfall-in-shikari-devi-kamrunagar-shatagar-mandi-news-sml3937744129","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारी देवी, कमरुनाग, शैटागार में बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारी देवी, कमरुनाग, शैटागार में बर्फबारी
विज्ञापन
मंडी के तहत देवीदहड़ में ताजा बर्फबारी।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/गोहर। जिला मंडी शीतलहर की चपेट में है। शुक्रवार को शिकारी देवी, कमरुनाग और शैटाधार की पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी हुई है।
निचले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सेब बगीचों के लिए बर्फबारी अच्छा परिणाम देगी। वीरवार को शिकारी देवी से लेकर भुलाह तक बर्फ के फाहे गिरे। कमरुनाग से झोर तक बर्फ पहुंच गई है। मौसम का रुख यही रहा तो बर्फ निचले क्षेत्रों में पहुंच सकती है।
उधर, जंजैहली के अलावा थुनाग, बगस्याड, चेत, लांब, भाटकीधार, बागाचनोगी समेत समूची सराजघाटी में लोगों ने बर्फबारी से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। ठंड से बचाव को लकड़ी और खाने के लिए राशन का प्रबंध लोगों ने करना शुरू कर दिया है।
एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि भुलाह तक बर्फबारी हुई है। अभी तक सड़क, बिजली और अन्य सुविधाएं सुचारु रूप से चल रही है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रमेश खालसा ने बताया कि यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. एसपी भारद्वाज ने कहा है कि बर्फबारी से सेब बगीचों में चिलिंग आवर्स पूरे होंगे और आगामी फसल बंपर होगी। संवाद