{"_id":"61be1a9d556b420cfa164953","slug":"snowfall-blocked-25-roads-of-nachan-saraj-milk-bread-supply-also-stalled-mandi-news-sml393892360","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से नाचन, सराज के 25 मार्ग अवरुद्ध, दूध-ब्रेड की सप्लाई भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से नाचन, सराज के 25 मार्ग अवरुद्ध, दूध-ब्रेड की सप्लाई भी ठप
विज्ञापन
मंडी जिला के सराज क्षेत्र स्थित लंबाथाच-शिल्हीबागी-कल्हणी सड़क बर्फबारी से ढकी हुई।
- फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। जिला मंडी के नाचन और सराज में शुक्रवार रात हुई बारिश-बर्फबारी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बर्फबारी के कारण सराज और नाचन की करीब 25 सड़कें बंद हो गई हैं। इससे दूध, ब्रेड, अंडे की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। सराज का आधे से ज्यादा क्षेत्र जिला मुख्यालय से कटा है।
पेयजल पाइप में पानी जम जाने से सप्लाई भी बाधित हुई है। बर्फबारी से बिजली के तार टूटने से विद्युत आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी से पूरे सराज समेत नाचन में शीत लहर चल रही है।
जिले के शिकारी देवी, कमरुनाग, तुंगासीगढ़, नारायणगढ़, कलहणी, रायगढ़, थाची, शैटाधार, देवीदड़ और अन्य ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से सराबोर हो गए हैं। पहाड़ों में लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए हीटर और आग का सहारा ले रहे हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सराज की 25 सड़कें बर्फबारी के कारण बाधित हो गई हैं। विभाग सड़कों की बहाली में जुट गया है। डीसी अरिंदम चौधरी ने कहा कि बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में पहले ही अधिकारियों को अलर्ट कर रखा है। बाधित सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
...
ये सड़कें प्रभावित
लंबाथाच-शिल्हीबागी, गाड़ागुशैणी-टपनाली, टपनाली-घाट, मींच-देयोगी, बासन-सोमगाड़, नारायण गलु-डिडर, थाची-डिडर, नारायण गलु-शैटाधार, थाटा-समलवास, टिक्की-शैटाधार, बाउंचरी-कांडा, महुधार-नलवागी, छतरी-गाड़ागुशैणी, छतरी-जंजैहली वाया लस्सी, छतरी-मगरुगला, जंजैहली-बखरोट- रायगढ़, बाली-थाची, बुंग-रेशन, थाची-बिजेहर, कोट-जैंसला, जंजैहली-शिकारीदेवी सड़क आवाजाही के लिए पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है।