{"_id":"6a99c0ccd592b66f4b0aa0a6","slug":"smc-protests-change-of-chief-guest-scuffle-at-school-gate-mandi-news-c-90-1-mnd1001-211776-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मुख्य अतिथि बदलने पर एसएमसी ने किया विरोध, स्कूल गेट पर धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मुख्य अतिथि बदलने पर एसएमसी ने किया विरोध, स्कूल गेट पर धक्कामुक्की
विज्ञापन
चच्योट स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कांग्रेस नेता को रोकती महिलाएं।
चच्योट में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे कांग्रेस नेता को रोकने का प्रयास
पुलिस की मौजूदगी में मंच पर किसी तरह पहुंचे समारोह के मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चच्योट में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि बदले जाने को लेकर विवाद हो गया। एसएमसी सदस्यों और समर्थकों ने नाचन के कांग्रेस नेता ब्रह्मदास का स्कूल गेट पर विरोध किया। इस दौरान बहसबाजी और धक्कामुक्की की स्थिति बनी। पुलिस की मौजूदगी में बाद में ब्रह्मदास को स्कूल परिसर में प्रवेश करवाया गया।
एसएमसी के अनुसार प्रतियोगिता के समापन समारोह के लिए सेवानिवृत्त केंद्रीय मुख्याध्यापक एवं पेंशनर संघ गोहर के अध्यक्ष टेक सिंह को मुख्य अतिथि बनाने पर सहमति बनी थी। स्कूल प्रशासन की सहमति के बाद उन्हें आमंत्रित भी किया गया था। हालांकि, ऐन मौके पर उनकी जगह ब्रह्मदास को मुख्य अतिथि बनाए जाने की सूचना से एसएमसी सदस्य नाराज हो गए।ब्रह्मदास के स्कूल पहुंचने पर एसएमसी प्रधान मीना देवी, उपप्रधान कलावंती सहित अन्य सदस्यों और महिलाओं ने गेट पर उनका विरोध किया। दोनों पक्षों में बहसबाजी के बाद धक्कामुक्की की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस को मौके पर बुलाया गया और उसकी मौजूदगी में प्रिंसिपल ने मुख्य अतिथि को परिसर में प्रवेश करवाया। इस दौरान कुछ लोगों ने प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी भी की।
एसएमसी सदस्यों ने सवाल उठाया कि जब टेक सिंह को स्कूल की सहमति से मुख्य अतिथि बनाया गया था तो अंतिम समय में उन्हें क्यों बदला गया। एसएमसी प्रधान मीना देवी ने कहा कि सम्मानित व्यक्ति को मुख्य अतिथि बुलाने पर सहमति बनी थी और ऐन मौके पर बदलाव करना उचित नहीं था। वहीं, स्कूल प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि बदलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। पुलिस की मौजूदगी में प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
बॉक्स
जांच के बाद होगी आवश्यक कार्रवाई : उच्च शिक्षा उपनिदेशक
उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी यशवीर धीमान ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से चच्योट में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में हुए विवाद की जानकारी मिली है। मुख्य अतिथि का चयन स्कूल प्रशासन की जिम्मेवारी है। स्कूल प्रशासन और एसएमसी को आपसी समन्वय से कार्य करना चाहिए। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।