{"_id":"66eaf55de50d22c38a0269ba","slug":"slips-will-be-made-at-three-counters-in-mandi-hospital-patients-will-get-relief-mandi-news-c-90-1-ssml1025-135960-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी अस्पताल में तीन काउंटरों पर बनेगी पर्ची, मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी अस्पताल में तीन काउंटरों पर बनेगी पर्ची, मरीजों को मिलेगी राहत
Thu, 19 Sep 2024 09:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 19 Sep 2024 09:12 AM IST
विज्ञापन
जोनल अस्पताल मंडी में खोले गए अतिरिक्त काउंटर पर पर्ची बनाने के लिए कतार में खड़े लोग। संवाद
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में अतिरिक्त पर्ची काउंटर खुलने से अब रोजाना तीन जगह मरीज और तीमारदार पर्ची बनवा सकेंगे। अस्पताल के कोविड सैंपल क्लेक्शन सेंटर में खोला गया यह पर्ची काउंटर नियमित रूप से लोगों को सुविधा देगा। हालांकि अस्पताल प्रबंधन पूर्व में इस काउंटर को केवल अवकाश के बाद एक दिन के लिए ट्रायल पर चलाता था। मगर मरीजों को बेहतर सुविधा मिलने के बाद अब इसे नियमित कर दिया है।
पहले से स्थापित दो काउंटरों पर नियमित रूप से मरीजों की पर्ची बनती रहेगी। तीन पर्ची काउंटर एक साथ चलने से सुबह के समय अब पर्ची बनाने में पहले से कम समय लग रहा है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा दूरदराज से आ रहे लोगों की सुविधा के लिए इमरजेंसी के पास पर्ची काउंटर को ट्रायल के तौर पर खोला गया था। बेहतर परिणाम देखने पर इसे अब नियमित कर दिया गया है।
कटौला निवासी गोवर्धन सिंह, लज्जा देवी, रिवालसर से रोशनी, कमला, बसाखु राम, लागधार से भगत राम, चंचल आदि ने बताया कि पहले पर्ची बनाने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा था। दोपहर तक पर्ची बनने के बाद ओपीडी, लैब में टेस्ट होने के बाद ढाई बजे तक रिपोर्ट का इंतजार मर्ज बढ़ा रहा था। अब पर्ची बनाने में कुछ राहत मिली है। लोगों का कहना है कि पहले से चल रहे दो काउंटरों पर वरिष्ठ नागरिकों को और दूसरे काउंटर पर आभा कार्डधारकों की पर्ची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
उधर, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि ट्रायल के तौर पर खोले गए पर्ची काउंटर पर रोजाना सुविधा मिलेगी। मरीजों की बेहतर सुविधा के लिए इस काउंटर को नियमित चलाया जाएगा।