{"_id":"6935bf3b4de9e4622005c915","slug":"six-players-from-vallabh-college-will-show-their-strength-in-the-volleyball-competition-mandi-news-c-90-1-ssml1045-178558-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वल्लभ कॉलेज के छह खिलाड़ी वॉलीबाल स्पर्धा में दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वल्लभ कॉलेज के छह खिलाड़ी वॉलीबाल स्पर्धा में दिखाएंगे दम
विज्ञापन
मंडी। राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी के छह छात्र-छात्राओं का नॉर्थ जोन वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी की वॉलीबाल टीम में चयन हुआ है। छात्र विकास, निखिल और आयुष का चयन टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 9 से 13 दिसंबर तक सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा महेंद्रगढ़ में खेली जानी है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का कोचिंग कैंप वल्लभ राजकीय कॉलेज मंडी में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के बाद खिलाड़ी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा के लिए रवाना होंगे। दूसरी ओर महिला वॉलीबाल टीम में तीन होनहार छात्राओं अल्पना, कोमल और निशा का चयन हुआ है। ये तीनों छात्राएं महिला वॉलीबाल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
यह प्रतियोगिता 10 से 14 दिसंबर तक इंटीग्रल यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में आयोजित होगी। इन दिनों तीनों छात्राएं प्रशिक्षण शिविर में खेल की बारीकियां सीख रही हैं। उधर, कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार और शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील सेन ने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संवाद