{"_id":"671f7d0260660040340faa5b","slug":"sit-formed-to-investigate-theft-case-forensic-team-also-took-charge-mandi-news-c-90-1-ssml1025-138987-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चोरी मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित, फोरेंसिक टीम ने भी संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चोरी मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित, फोरेंसिक टीम ने भी संभाला मोर्चा
Tue, 29 Oct 2024 10:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:29 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर में चोरी के मामले में दुकान में सीसीटीवी फुटेज खंगालते पुलिस जवान। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर शहर में भाजपा महामंत्री के घर से करीब दस लाख रुपये के आभूषण और नकदी की चोरी मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष एसआईटी गठित कर दी है। इसके साथ ही साइबर सेल और फोरेंसिक टीम भी मामले की जांच में जुट गई हैं।
सोमवार को एसआईटी ने अस्पताल के समीप मंडी-पठानकोट हाईवे पर दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जहां कुछ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पहचान की गई है। वार्ड सात स्थिति घर के आसपास भी पुलिस ने लोगों से पूछताछ की है। आठ से दस संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
मोबाइल डेटा और घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल की लोकेशन के आधार पर भी मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा इससे पूर्व हुई चोरियों के आरोपियों के तार खंगाले जा रहे हैं और राज्य भर की पुलिस को भी इस घटना की जानकारी साझा की गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि चोरी की इस वारदात को सुलझाने के लिए दस से अधिक पुलिसकर्मी विभिन्न टीमों में काम कर रहे हैं और जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा। स्थानीय कारोबारी विनोद कुमार, स्थानीय निवासी अजय, रामलाल ने पुलिस की रात्रिकालीन पेट्रोलिंग बढ़ाने के अलावा अनावश्यक घूम रहे बाहरी राज्य के लोगों से भी पूछताछ करने का आह्वान किया है।
डीएसपी पधर देवराज ने कहा कि जोगिंद्रनगर में नकदी और लाखों के गहने चोरी मामले को सुलझाने के लिए स्थानीय पुलिस की एक एसआईटी गठित की गई है। पुलिस, फोरेंसिक के साथ साइबर सेल भी मामले को सुलझाने में लगी है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस के दस जवान चोरी के ही मामले को सुलझाने के लिए जगह-जगह दबिश दे रहे हैं।