फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sisters tie Rakhi for the whole day, also the sum of two auspicious times

बहनें पूरा दिन बांधें राखी, दो शुभ मुहूर्त का भी योग

Sat, 21 Aug 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sisters tie Rakhi for the whole day, also the sum of two auspicious times
सेरी मंच पर सजी दुकान से राखियां खरीदतीं बहनें। - फोटो : Mandi
मंडी। रक्षाबंधन पर राखी सूर्योदय से सायं 5:20 बजे तक कभी भी बांधी जा सकती है। भारतीय पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन पर इस बार दो अन्य विशेष योग भी बने है। इसमें प्रात: 6:15 से 10:34 बजे और दोपहर 01: 42 बजे से सायं 04:18 मिनट तक राखी बांधना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

सुबह का शुभ योग होने के चलते दूरदराज की बहनें अपने भाइयों के घर शनिवार को ही रवाना हो गईं। इस कारण छोटी काशी मंडी के बाजारों में दिनभर चहल पहल रही। चौहटा, सेरी और भूतनाथ बाजार में खूब भीड़ उमड़ी। बारिश में भी बहनें अपने भाइयों के लिए राखियां खरीदती रहीं। मिष्ठान और उपहारों की दुकानों सहित बस अड्डा में भी भीड़ रही।
विज्ञापन

पिछले वर्ष कोरोना के चलते अधिकांश बहनें अपने भाइयों को राखियां नहीं बांध पाई थीं। इस बार महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भागवत प्रवक्ता डॉ. मनोज सैल ने कहा कि पूरा दिन राखी बांधी जा सकती है लेकिन दो शुभ मुहूर्त भी हैं। ये शुभ मुहूर्त सुबह 6:15 बजे से 10:34 और दोपहर 1:42 बजे से 4:18 बजे तक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
- क्या कहती है बहनें
बहनों के लिए रक्षाबंधन एक खास पर्व होता है। पिछली बार डाक से ही भाई को राखी भेजी थी। इस बार खुद जाकर भाई की कलाई पर राखी सजाई जाएगी।
-मीना ठाकुर, मंडी
...
दैवीय कृपा से इस बार राखी पर कोरोना महामारी का कोई खास असर नहीं है। पिछली वर्ष राखी का पर्व वर्चुअल तरीके से मनाया गया था।
-रमा शर्मा, मंडी
...
कोरोना के चलते पिछली बार भाई के घर नहीं जा पाए थे। इस बार कोरोना से हालात बेहतर हैं तो घर जाकर ही राखी पहनाई जाएगी।
-सुनीता कुमारी, मंडी
...
रविवार को रक्षाबंधन पर आज ही अपने भाई के घर को मंडी रवाना हो गई हूं ताकि सुबह वाले मुहूर्त में अपने भाई को राखी पहना सकूं।
-प्रियंका, बग्गी
..
रक्षाबंधन पर्व का खास इंतजार रहता है। पिछली बार की भांति इस बार भी अपने घर में रहकर ही भाई को राखी पहनाऊंगी।
-कंचन कश्यप, सुंदरनगर
भद्रकाल और राहुकाल न होने के चलते इस बार मैं पूरा दिनभर कभी भी अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकूूंगी।
-कल्पना सिंह, जैदेवी, सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed