फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sisters applied tilak on their foreheads and wished their brother a long life.

Mandi News: माथे पर तिलक लगा बहनों ने की भाई की लंबी आयु की कामना

Thu, 23 Oct 2025 10:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Sisters applied tilak on their foreheads and wished their brother a long life.
मंडी में भैया दूज पर भाई को तिलक लगाती बहन। संवाद
मंडी। भैया दूज पर्व पर महिलाओं और युवतियों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगा कर लंबी आयु और सुख शांति की मंगलकामना की। साथ ही मुंह मीठा करवाते हुए भाइयों को उपहार भी दिए। वीरवार को मंडी जिलेभर में भैया दूज का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही बस अड्डाें और बस स्टॉप पर महिलाएं बसों का इंतजार करती दिखीं। महिलाओं ने सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा पाई। भैया दूज पर्व के चलते सभी नौकरी पेशा महिलाओं को प्रदेश सरकार की ओर से विशेष अवकाश दिया गया। भाइयों को अवकाश न मिलने पर बहनों ने उनका इंतजार किया। शाम को भाई के लौटने पर बहनों ने उन्हें तिलक लगा कर पर्व की रस्म को निभाया। जिन बहनों के भाई घरों से दूर सेना या दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे हैं, उन बहनों ने मायके में अपनी भाभी को तिलक लगाया।
विज्ञापन

वीरवार को भी मंडी शहर के बाजारों में दुकानें सजी रहीं। भैयादूज पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन यमराज की बहन यमुना ने अपने भाई को अपने ससुराल बुला कर उनके माथे पर तिलक लगाकर भोजन करवाया था। यमराज ने प्रसन्न होकर बहन को आशीर्वाद देकर वरदान दिया था कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि के दिन जो बहन अपने भाई को घर बुला कर भोजन करवाएगी और माथे पर तिलक लगाएगी, उसे यम का भय नहीं सताएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed