फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Silver pieces stolen from Dev Mahunag temple

Mandi News: देव माहुनाग मंदिर से चांदी के मोहरे चोरी

Wed, 26 Jun 2024 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 26 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Silver pieces stolen from Dev Mahunag temple
जोगिंद्रनगर के मझेड़ गांव ​स्थित  माहुनाग मंदिर में देव रथ पर लगे चांदी के मोहरे चुरा कर ले गए च
जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। चोर गिरोह को पकड़ने में पुलिस के प्रयास असफल साबित हो रहे हैं। इससे क्षेत्रवासी भी चिंतित हैं। चार दिन पहले एक ही रात में चोरी की पांच वारदातों को अंजाम देने के बाद चोर गिरोह ने एक मंदिर से देवरथ की चांदी की मोहरे चोरी कर लिए हैं। लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों से उपमंडल में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शातिरों ने सोमवार रात को त्रैंबली पंचायत के मझेड़ गांव में स्थित देव माहुनाग मंदिर से 25 तोले चांदी और मंदिर में मौजूद देवरथ पर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए अन्य आभूषणों पर भी चुरा लिए हैं। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह पुजारी बालक राम को मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया। सूचना मिलने पर एएसआई देशराज ने घटनास्थल में पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों के भी बयान कलमबद्ध किए।
विज्ञापन

त्रैंबली पंचायत के प्रधान नरेंद्र कुमार ने बताया कि करीब दो किलो चांदी पर चोर गिरोह ने हाथ साफ किया है। वहीं, पुलिस के अनुसार अभी तक प्राप्त शिकायत के अनुसार 25 तोले चांदी की मोहरों के चोरी होने की अधिकारिक पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि उपमंडल में सक्रिय चोर गिरोह को दबोचने के लिए पुलिस की टीमें जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

जोगिंद्रनगर के मझेड़ गांव स्थित  माहुनाग मंदिर में देव रथ पर लगे चांदी के मोहरे चुरा कर ले गए च

जोगिंद्रनगर के मझेड़ गांव स्थित  माहुनाग मंदिर में देव रथ पर लगे चांदी के मोहरे चुरा कर ले गए च

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed