फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Silt increased in Pandoh reservoir, drinking water crisis in Sundarnagar

Mandi News: पंडोह जलाशय में गाद बढ़ी, सुंदरनगर में पेयजल संकट

Thu, 28 Aug 2025 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 28 Aug 2025 05:58 AM IST
विज्ञापन
Silt increased in Pandoh reservoir, drinking water crisis in Sundarnagar
सुंदरनगर (मंडी)। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के पंडोह जलाशय में गाद की मात्रा बढ़ने से सुंदरनगर शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। ब्यास नदी में आई बाढ़ से जलाशय में भारी मलबा व गाद भर जाने के कारण बीएसएल नहर में बग्गी की ओर पानी की आपूर्ति कम कर दी गई है। इससे नहर में जलस्तर नीचे चला गया है।
विज्ञापन

सुंदरनगर की उठाऊ जल आपूर्ति योजना मुख्य रूप से बीएसएल नहर पर निर्भर है, लेकिन नहर में पानी कम होने से योजना को पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रजत गर्ग ने बताया कि बीएसएल नहर में पानी का स्तर कम होने से पेयजल योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। विभाग शहर में एक समय पानी की आपूर्ति के प्रयास कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पानी का सदुपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed