फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Silent killer Bilaspur won the cricket match

Mandi News: साइलेंट किलर बिलासपुर ने जीता क्रिकेट मुकाबला

Sat, 28 Mar 2026 03:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
Silent killer Bilaspur won the cricket match
पावर स्ट्राइकर इलेवन को 26 रन से किया पराजित
विज्ञापन

रवि ने 48 रन की पारी खेल दो महत्वपूर्ण विकेट लिए
महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक कॉलेज में हुआ टूर्नामेंट
सिटी स्पोटर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय के खेल मैदान में खेले जा रहे राजा हरि सेन स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में साइलेंट किलर बिलासपुर ने पावर स्ट्राइकर इलेवन सुंदरनगर की टीम को 26 रन से पराजित कर दिया। साइलेंट किलर की ओर से रवि शर्मा ने 48 रन की शानदार पारी खेली।

शुक्रवार को राजा हरि सेन स्मारक टूर्नामेंट का पहला मैच साइलेंट किलर बिलासपुर और पावर स्ट्राइकर सुंदरनगर के बीच खेला गया। इस अवसर पर रणजी खिलाड़ी प्रवीण सेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। साइलेंट किलर बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 157 रन बनाए। रवि शर्मा ने 48 रन नाबाद, गौरव शर्मा ने 42, आदित्य कटारिया ने 28, जबकि अजय ठाकुर ने 19 रन का योगदान दिया। पावर स्ट्राइकर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सतीश ठाकुर, विनय राव, विक्की, अतुल और गौरव ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में पावर स्ट्राइकर आठ विकट के नुकसान पर 131 रन ही बना सकी। इसमें सन्नी ठाकुर ने 40, सतीश ठाकुर ने 30, राहुल ने 27 और दिनेश ने 15 रन का योगदान दिया। साइलेंट किलर की ओर से गेंदबाजी करते हुए रवि शर्मा, अश्वनी शर्मा और दिनेश शर्मा ने दो-दो विकेट जबकि मनोज बाला और गौरव ने एक-एक विकेट लिया। साइलेंट किलर ने 26 रन के अंतर से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed