फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Siddharthan gave four mantras to BJP workers to strengthen the organization.

Mandi News: सिद्धार्थन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए संगठन की मजबूती के चार मंत्र

Sat, 22 Nov 2025 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 22 Nov 2025 05:42 AM IST
विज्ञापन
Siddharthan gave four mantras to BJP workers to strengthen the organization.
धर्मपुर में भाजपा की बैठक में  पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
धर्मपुर (मंडी)। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने धर्मपुर में कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी के लिए चार सूत्री मंत्र दिए। धर्मपुर में आयोजित बैठक में उन्होंने दावा किया कि यदि कार्यकर्ता इन चार बातों को अपने काम में उतार लें, तो पार्टी के प्रत्याशी को कोई हरा नहीं सकता।
विज्ञापन

सिद्धार्थन चार मंत्र देते हुए कहा कि पैर में चक्कर होना चाहिए यानी जिसने संगठन की जिम्मेदारी ली है, उसे बूथ से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक लगातार सक्रिय रहना चाहिए। इससे बूथ भी मजबूत होगा और पार्टी भी। मुंह में शक्कर यानी कार्यकर्ताओं को मीठा बोलना चाहिए। मधुर वाणी से लोग सहज रूप से जुड़ते हैं।
विज्ञापन

तीसरे मंत्र पर उन्होंने कहा कि दिल में आग यानी उत्साह और लगन होनी चाहिए। पार्टी द्वारा सौंपे गए प्रत्येक कार्य को उत्साह और लगन के साथ करने का संकल्प हर कार्यकर्ता में होना चाहिए। वहीं, चौथे मंत्र सिर में बाग यानी कार्यकर्ता का स्वभाव शांत और शीतल होना चाहिए। उन्होंने समझाया कि यदि हम डंडा दिखाएंगे तो लोग दूर हो जाएंगे, इसलिए सिर पर हमेशा शीतलता का बाग रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लक्ष्य केवल 2027 का नहीं बल्कि 2047 का होना चाहिए, ताकि धर्मपुर से लेकर शिमला और दिल्ली तक पार्टी मजबूत बने और देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनावों में भाजपा की जीत बिहार से भी बड़ी होगी। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वादा पूरा न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी दस गारंटियों में से एक भी पूरी नहीं हुई है।
सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने बूथ और गांवों में लोगों को इस बारे में जागरूक करें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 4 दिसंबर को हर बूथ से पांच कार्यकर्ताओं को धर्मशाला पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया। इससे पहले संगठन मंत्री सिद्धार्थन का धर्मपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रजत ठाकुर की अगुवाई में स्वागत किया। इस मौके पर संजीव कटवाल, हिरालाल, तिलकराज शर्मा, सुरेश शर्मा, वंदना गुलेरिया, प्रियव्रत शर्मा, जगदीश चंद बिट्टा, राकेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।


वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
धर्मपुर मंडल भाजपा की ओर से शुक्रवार को पुराना धर्मपुर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और मंडल में जिम्मेदारी निभा चुके पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने सम्मान पत्र और प्रतीक चिह्न भेंट किए। सिद्धार्थन ने कहा कि भाजपा को मजबूती प्रदान करने में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भूमिका अतुलनीय रही है। ऐसे कार्यकर्ताओं का सम्मान करना संगठन की प्राथमिकता है।

धर्मपुर में भाजपा की बैठक में  पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद

धर्मपुर में भाजपा की बैठक में  पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed