फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sia murder case: Hearing to be held in fast track court

सिया हत्याकांड : फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई

Tue, 05 May 2026 04:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 04:57 AM IST
विज्ञापन
Sia murder case: Hearing to be held in fast track court
गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव में सिया गुलेरिया की निर्मम हत्या के मामले में न्याय की मांग को ले
सरकाघाट (मंडी)। गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव में बीती 13 अप्रैल को हुई सिया गुलेरिया की निर्मम हत्या के मामले में न्याय की मांग अब तेज होने लगी है। जांच में हो रही देरी को लेकर क्षेत्र के विभिन्न संगठन सिया न्याय एवं यादगार मंच के बैनर तले एकजुट हो गए हैं। सोमवार को मंच ने एसडीएम सरकाघाट के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश को मांग पत्र भेजे। साथ ही स्थानीय डीएसपी संजीव गौतम से मुलाकात कर जल्द चार्जशीट पेश करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

न्याय मंच के संयोजक एडवोकेट सुरेश शर्मा, सह संयोजक नंद लाल राव और ऋत्विक कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में एक दर्जन से अधिक संगठनों ने हिस्सा लिया। इनमें छात्र संगठन, ज्ञान विज्ञान समिति, जनवादी महिला समिति, सेवा संकल्प समिति, ब्रह्माकुमारी मिशन, व्यापार मंडल, अधिवक्ता यूनियन, वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ नागरिक कल्याण सभा, किसान सभा, मनरेगा एवं निर्माण मजदूर यूनियन और सफाई मजदूर शामिल रहे। माकपा नेता एवं पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह सहित ब्रह्मदास शर्मा, चंद्रमणी ठाकुर, प्रोमिला, करतार सिंह चौहान और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंच के संयोजकों ने कहा कि हत्यारे को घटना के दिन ही पकड़ लिया गया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक अदालत में चालान पेश नहीं किया है। मंच ने मांग की है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। हाईकोर्ट से विशेष अनुमति लेकर सुनवाई सरकाघाट कोर्ट में सुनिश्चित हो। सरकार पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता दे। माकपा नेता सुरेश शर्मा ने सरकार पर सवाल उठाया कि कि मंत्रियों के दौरों के बावजूद परिवार को कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है। उन्होंने मांग की है कि नियमों में संशोधन कर हत्या के मामलों को दुर्घटना की श्रेणी में रखा जाए, जिससे प्रभावित परिवार को चार लाख की सहायता मिल सके। साथ ही उन्होंने नशे के बढ़ते धंधे को रोकने के लिए केवल रैलियों के बजाय ठोस कदम उठाने की सलाह दी। डीएसपी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस जांच 90 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। कुछ रिपोर्ट का इंतजार है, जिनके आते ही तुरंत अदालत में चालान पेश कर दिया जाएगा।

गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव में सिया गुलेरिया की निर्मम हत्या के मामले में न्याय की मांग को ले

गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव में सिया गुलेरिया की निर्मम हत्या के मामले में न्याय की मांग को ले

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed